हर्ष महाजन का बयान गैर-जिम्मेदाराना, पीठ पर वार करने जैसा : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 06:33 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि यह कहना कि कांग्रेस में मां-बेटे का राज चल रहा है, पीठ पर वार करने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष दलों में तोड़फोड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के कांग्रेस छोड़ने से न तो पार्टी कमजोर होगी और न ही कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा। उन्होंने हर्ष महाजन के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के निर्णय पर पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आज दिन तक हर स्तर पर पूरा मान-सम्मान दिया, उसको छोड़ने का निर्णय हैरानी भरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी को छोड़कर अन्य दलों में जाकर कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश में जुटे हैं, उनको प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News