2 नेताओं के कांग्रेस छोड़कर जाने से पार्टी खत्म नहीं हुई : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 11:30 PM (IST)

शिमला (राक्टा): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जो भी संगठन को कमजोर करने की कोशिश करेगा, उसे पद से मुक्त करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पवन काजल व लखविंदर राणा ने पार्टी को किन कारणों से छोड़ा, भाजपा ने उन्हें क्या प्रलोभन दिए, इस पर अब टिप्पणी करना उचित नहीं है। 2 नेताओं के कांग्रेस छोड़कर जाने से पार्टी खत्म नहीं हुई है। संबंधित दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के पास कई ऐसे नेता हैं, जो जीत की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर दोनों नेता कांग्रेस के साथ जुड़े थे। कांग्रेस ने उन्हे संगठन में पूरा मान-सम्मान दिया। दोनों कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़े और विधानसभा पहुंचे लेकिन अब दोनों नेता फिर वापस भाजपा में चले गए हैं। काजल को पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया। प्रतिभा सिंह ने विधायक लखविंदर राणा द्वारा परिवारवाद के आरोप पर कहा कि पार्टी छोड़ने के बाद परिवारवाद का आरोप लगाना ओछी राजनीति है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News