भाजपा हिमाचल के इतिहास में सबसे भ्रष्ट सरकार, जनता सत्ता से हटाने को तैयार : राजीव शुक्ला

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 08:01 PM (IST)

ऊना (ब्यूरो): वर्तमान राज्य सरकार हिमाचल के इतिहास में सबसे भ्रष्ट सरकार है। हिमाचल में इस समय महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं। लोग बदलाव चाहते हैं और इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार हैं। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। वर्तमान भाजपा सरकार युवा विरोधी है और इसकी दोषपूर्ण नीतियों के कारण लाखों हिमाचली युवा बेरोजगार हैं और अंधकारमय भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को सेना की वर्दी पहनकर सम्मान मिलता है लेकिन अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के तहत युवाओं के भविष्य और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

कांगड़ा जिले से होगी युवा बेरोजगार यात्रा की शुरूआत
राजीव शुक्ला ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कल कांगड़ा जिले से युवा बेरोजगार यात्रा की शुरूआत कर रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के कार्यकाल में हुए पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले, हिमाचल में सक्रिय खनन और ड्रग माफिया ने राज्य को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने जयराम सरकार को जनता के गुस्से का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के लोगों ने जनविरोधी सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। इससे पहले राजीव शुक्ला का धर्मशाला जाते समय ऊना, चिंतपूर्णी, मैहतपुर और कांगड़ा में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। शुक्ला ने माता चिंतपूर्णी और बगलामुखी के दर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को कहा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News