BJP के धरने से घबराई सरकार, खीज मिटाने के लिए बयानबाजी कर रहे डिप्टी सीएम : महेंद्र धर्माणी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 07:44 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): प्रदेश भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार भाजपा के धरने से घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी खीज मिटाने के लिए सरकार के खिलाफ बयानबाजी दे रहे हैं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री भाजपा के सवालों से भाग रहे हैं। महेंद्र धर्माणी यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और प्रवक्ताओं की बयानबाजी से ऐसा लग रहा है कि राज्य सरकार की हवा सरक गई है। 

हिमाचल की जनता पूछ रही, कहां गई कांग्रेस की गारंटियां
महेंद्र धर्माणी ने कहा कि हिमाचल की जनता पूछ रही है कि कांग्रेस पार्टी की 10 गारंटियां कहां गईं। इसके अलावा महिलाएं 1500 रुपए की मांग कर रही हैं। इसके अलावा किसान-बागवानों को भी अपने वायदों के पूरे होने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के प्रदर्शन में मुट्ठीभर लोग होते तो प्रशासन को 1000 पुलिस वाले लगाने की क्या आवश्यकता पड़ती? उन्होंने कहा कि भाजपा के विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिससे सरकार बौखला गई है। उन्होंने कहा कि यदि जनता चाहती तो सरकार का ग्राफ बढ़ता। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में सरकार का ग्राफ गिरता नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का झूठ बोलना उनकी फितरत में है तथा सरकार से जुड़े नेता इसलिए गुणगान कर रहे हैं ताकि उनकी रोजी-रोटी चल सके।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News