SP सोलन वीरेंद्र शर्मा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, IG दिनेश यादव सहित 3 को मिला पुलिस पदक

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 06:33 PM (IST)

शिमला (राक्टा): 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा कर दी है। इसके तहत हिमाचल के 4 पुलिस अधिकारियों को पदक से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा की गई घोषणा के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला सोलन वीरेंद्र शर्मा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया है। इसी तरह पुलिस महानिरीक्षक कल्याण एवं प्रशासन दिनेश कुमार यादव, इंस्पैक्टर पीटीसी डरोह प्रवीण कुमार और सहायक उपनिरीक्षक टीटीआर यूनिट शिमला किशोर कुमार को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। हर साल 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर देशभर के पुलिस बलों और जांच एजैंसियों के अधिकारियों के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल की घोषणा होती है। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि यह बहुत गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय की तरफ से प्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को पदक से सम्मानित किया गया है।
PunjabKesari

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी रह चुके हैं यादव
आईजी डीके यादव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी रह चुके हैं। इससे पहले एसपी से लेकर आईजी तक का लंबा सफर तय किया। वह कठिन सेवा मैडल और यूएन मैडल से भी सम्मानित हो चुके हैैं। कई पेचिदा मामले भी सुलझाए हैं। इसी तरह सोलन के एसपी वीरेंद्र शर्मा सीआईडी से लेकर विजीलैंस में तैनात रहे। सुरक्षा कार्यों के अलावा उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों का पर्दाफाश किया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News