कर्नाटक चुनाव की थकान मिटाने शिमला पहुंचीं सोनिया व प्रियंका गांधी
punjabkesari.in Friday, May 12, 2023 - 08:40 PM (IST)

शिमला/कुफरी (ब्यूरो/गौतम): कर्नाटक विधानसभा चुनाव की थकान मिटाने के लिए कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला के छराबड़ा पहुंची हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा गत सायं ही शिमला पहुंच गईं थीं जबकि सोनिया गांधी हैलीकॉप्टर के माध्यम से शुक्रवार को यहां पहुंचीं। जानकारी के अनुसार वह 2 से 3 दिन तय यहां रुक सकती हैं। इसके बाद उनके वापस नई दिल्ली लौटने की संभावना है। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
मुख्यमंत्री ने किया सोनिया का स्वागत
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का शिमला के छराबड़ा पहुंचने पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनको हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक वाद्य यंत्र से जुड़ा स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here