Solan: बरसात के चलते कालका-शिमला रेलमार्ग बाधित, 3 ट्रेनें रद्द

punjabkesari.in Wednesday, Aug 06, 2025 - 05:05 PM (IST)

परवाणू (विकास): बरसात के चलते कालका-शिमला रेलमार्ग पर कई जगह पहाड़ से पत्थर व मलबा आने के चलते बुधवार को कालका से​ ​​शिमला के लिए चलने वाली 3 टॉय ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, वहीं शिवालिक एक्सप्रैस ट्रेन संख्या 52451 जोकि सुबह 5:45 बजे कालका से रवाना होती है, भूस्खलन के कारण टकसाल स्टेशन पर कई घंटे तक खड़ी रही। बाद में वापस उसे कालका भेज दिया गया।

टकसाल स्टेशन से कुछ दूरी पर पहाड़ का मलबा ट्रैक पर आ गिरा, जिसके चलते ट्रैक बाधित हो गया। हालांकि रेलकर्मी इसको खोलने के लिए सुबह से ही डटे रहे। ऐसे में केवल 2 टॉय ट्रेनों को ही कालका से ​शिमला के लिए रवाना किया गया है। सुबह 3:30 बजे चलने वाली मेल एक्सप्रैस ट्रेन संख्या 52457 तथा सुबह 11:55 बजे चलने वाली ट्रेन संख्या 52455 को ​शिमला के लिए रवाना किया गया है। वही शिमला से कालका के लिए भी 2 ही ट्रेनें चलाई गईं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News