डल्हौजी का बेटा बना बिहार लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2020 - 05:05 PM (IST)

डल्हौजी (सुभाष महाजन): जिला चम्बा के डल्हौजी कैंट के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के अधिकारी रहे आरके महाजन को सेवानिवृत्ति के साथ ही नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। आरके महाजन शिक्षा विभाग में अप्पर मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे और हाल ही में वह सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें अब नई जिम्मेदारी मिलने पर डलहौजी कैंट के निवासियों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। हिमाचल के इस बेटे की नियुक्ति पर उन्हें गर्व है।

अब वह सेवानिवृत्ति के बाद भी बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर तैनात होकर अपने परिवार और हिमाचल का नाम रोशन कर रहा है। महाजन इससे पहले शिक्षा विभाग में अप्पर मुख्य सचिव थे और उन्होंने शिक्षा विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान कई क्रांतिकारी उपलब्धियां प्राप्त की। इसके लिए 2 साल पहले उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है और बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद ने भी उनकी इन उपलब्धियों पर भूरी भूरी प्रशंसा की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News