राज्य चयन आयोग के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया आरंभ, पहली परीक्षा आयोजित

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 11:05 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): पेपर लीक प्रकरण के कारण भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के स्थान पर स्थापित किए गए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से पहली परीक्षा का आयोजन किया गया। राज्य चयन आयोग ने शनिवार को ऑप्रेशन थिएटर असिस्टैंट (ओटीए) के पोस्ट कोड 1073 के 162 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की। इस ऑनलाइन परीक्षा के लिए 447 आवेदकों को 3 परीक्षा केंद्र अलॉट किए गए थे। कैबिनेट ने 13 मार्च को ओटीए की परीक्षा आयोजित करने के लिए राज्य चयन आयोग को अधिकृत किया था। पारदर्शी तथा मैरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आने वाले समय में राज्य चयन आयोग के माध्यम से अन्य परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। 

ओटीए के ये 162 पद पूर्ववर्ती हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 24 सितम्बर, 2022 को जारी विज्ञापन संख्या 38-5/2022 के माध्यम से अन्य पोस्ट कोड के साथ विज्ञापित किए गए थे। गौर रहे कि वर्तमान राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में पेपर लीक के मामलों को देखते हुए इसे भंग कर दिया था और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की स्थापना की थी। 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं के हित व पेपर नीलाम होते रहे। जयराम सरकार में युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया। वर्तमान सरकार ने पहले ही दिन से युवाओं के हितों को सुरक्षित करने के लिए पारदर्शिता और मैरिट आधारित भर्ती सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं का हित वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है तथा सरकारी क्षेत्र में 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News