चम्बा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2023 - 07:41 PM (IST)

चम्बा/डल्हौजी (काकू/शमशेर): चम्बा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हुई है। इससे एकबार फिर से ठंड लौट आई है। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम खराब था और जिला मुख्यालय चम्बा समेत निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही जबकि डल्हौजी, भरमौर व पांगी की चोटियों पर रुक-रुक कर बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए। यह क्रम देर शाम तक जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट आ गई है। शनिवार को भी मौसम खराब रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व निलचे क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए प्रशासन ने यैलो अलर्ट जारी कर दिया है। डीसी दुनी चंद राणा ने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए भूस्खलन संभावित तथा पहाड़ों पर जाने से परहेज करें। इसके अलावा ट्रैकिंग करना व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाना खतरनाक हो सकता है। आंधी बिजली चमकने की सूरत में कम से कम 30 मिनट घरों या सुरक्षित इमारतों के अंदर ही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद जिला में अलर्ट जारी कर दिया है। लोग एहतियात बरतें। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News