Kangra: बाथू पुल के पास लैंडस्लाइड, बरसात की पहली बारिश में ही बढ़ा खतरा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 07:28 PM (IST)

कांगड़ा (अविनाश): कांगड़ा जिले में बरसात की पहली ही बारिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बाथू पुल के समीप लैंडस्लाइड होने की सूचना सामने आई है, जिससे सड़क पर मलबा और पत्थर आने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुक्सान की सूचना नहीं है। सड़क से गुजरने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

वहीं स्थानीय लोगों ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय सतर्क रहें और अनावश्यक जोखिम न लें। हिमाचल में लगातार बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। ऐसे में यात्रा से पहले सड़क और मौसम की जानकारी अवश्य लें। सभी वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाएं और पहाड़ी क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। पहाड़ी से पत्थर गिरने के पश्चात एनएचएआई की टीम ने जेसीबी की सहायता से गिरे हुए पत्थरों को हटाया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News