Snowfall : बारालाचा और तंगलंगला दर्रे में आधा फुट बर्फबारी, मनाली-लेह मार्ग बंद

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2022 - 10:41 PM (IST)

केलांग (ब्यूरो): अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे सहित मनाली-लेह मार्ग के दर्रों में सुबह से बर्फबारी हो रही है। बारालाचा और तंगलंगला दर्रे में आधा फुट बर्फबारी हो चुकी है और अभी भी यह क्रम जारी है। हालांकि सुबह के समय लेह की ओर से वाहन मनाली आए लेकिन दोपहर बाद दर्रे में वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से ठप्प हो गई। मौसम के हालात को देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन सतर्क हो गया है। बर्फ के दीदार को शिंकुला और बारालाचा गए पर्यटकों को लाहौल-स्पीति पुलिस ने वापस मनाली भेज दिया है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर मार्ग पर्यटकों के लिए बंद कर दिए हैं।
PunjabKesari

शिंकुला दर्रे में भी सुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। सुबह के समय फोर व्हील ड्राइव वाहन आर-पार हुए लेकिन दोपहर बाद जांस्कर घाटी का पद्दुम मार्ग भी बंद हो गया है। मनाली-लेह मार्ग पर ढाबा संचालक आशा बोध ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग के सभी ऊंचाई वाले दर्रों में बर्फबारी हो रही है। उन्होंने कहा कि बारालाचा दर्रे में आधा फुट बर्फ  गिरी है। दूसरी ओर मनाली के निकटवर्ती पर्यटन स्थल रोहतांग, राहनीनाला, मढ़ी, ग्रांफू व कोकसर में भी बर्फ  के फाहे गिर रहे हैं। दर्रों में भी 4 इंच हिमपात हुआ है। लाहौल सहित मनाली की सभी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। 

डीसी लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने कहा कि लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बारालाचा टॉप के पास बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि दर्रों पर हो रही बर्फबारी को देखते हुए मनाली-लेह व दारचा-शिंकुला-पद्दुम मार्ग वाहनों के लिए बंद कर दिए हैं। उन्होंने इन मार्गों पर सफर करने वाले पर्यटकों से आग्रह किया कि मौसम साफ  होने का इंतजार करें और प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद ही सफर करें।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News