Himachal: कल्पा व सांगला में हिमपात, शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 13, 2023 - 09:58 PM (IST)

एक दर्जन शहरों का तापमान शून्य से भी नीचे
शिमला (संतोष):
हिमाचल में जहां 19 दिसम्बर तक मौसम साफ व शुष्क रहेगा, वहीं पिछले 24 घंटों में कल्पा में 0.2 व सांगला में 0.1 सैंटीमीटर बर्फबारी होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। हिमाचल के एक दर्जन शहरों का न्यूनतम तापमान शुन्य से नीचे चला गया है, जिससे लोगों की ठंड से कंपकंपी छूट गई है। जहां एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है, वहीं मैदानी इलाकों में भी शीतलहर चल पड़ी है। कोहरा जमने लगा है और लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रहा है जबकि राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में बुधवार को धूप खिलने से पिछले 24 घंटों में 1 डिग्री तापमान में बढ़ौतरी हुई है, लेकिन राजधानी शिमला के अधिकतम तापमान में सामान्य से माइनस 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News