पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चंडीगढ़-मनाली NH पर 2.114 KG चरस के साथ तस्कर काबू

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 06:12 PM (IST)

रिवालसर (ब्यूरो): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बल्ह पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। ताजा मामले में बल्ह पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे स्थित नागचला के पास पैदल जा रहे एक तस्कर को 2.114  किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बुधराम (47) डाकघर फोजल तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बल्ह थाना प्रभारी कमलेश कुमार की अगुवाई में अन्य पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News