हमीरपुर में सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं स्मार्ट मीटर, अन्य उपभोक्ता भी करें सहयोग
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 03:20 PM (IST)
हमीरपुर। विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने बताया कि उपमंडल के अंतर्गत आने वाले लंबलू, ताल, टिक्कर और बोहनी अनुभागों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि ताल, टिक्कर और बोहनी अनुभागों में सभी व्यावसायिक विद्युत कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसी प्रकार, लंबलू अनुभाग में भी लगभग 95 प्रतिशत व्यावसायिक उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवा चुके हैं।
सहायक अभियंता ने बताया कि ये सभी स्मार्ट मीटर सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं और किसी भी उपभोक्ता की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने बताया कि उपमंडल के अन्य उपभोक्ताओं के मीटर भी बदलने की प्रक्रिया जारी है।
इसलिए, सभी उपभोक्ता सहयोग करें और अपने-अपने घरों में स्मार्ट मीटर अवश्य लगवाएं। सहायक अभियंता ने बताया कि अगर कोई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाने में सहयोग नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

