हमीरपुर में मंडी जिला के 2 युवकों से चिट्टा बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 05:03 PM (IST)

हमीरपुर (अजय): सदर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस ने बुधवार को एक टैक्सी चालक समेत 2 युवकों को चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मंडी जिला से ताल्लुक रखते हैं। इनकी पहचान विवेक कुमार निवासी जिला मंडी और ललित कुमार निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस ने भोटा के नजदीकी क्षेत्र सौर में एक टैक्सी को संदेह के आधार पर रोका।

गाड़ी की तलाशी के दौरान इनसे 5.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसके चलते पुलिस ने टैक्सी चालक समेत गाड़ी में सवार अन्य युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं टैक्सी को भी जब्त कर लिया गया है। सदर पुलिस द्वारा इस मामले में गिरफ्तार दोनों युवकों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News