टकारला के शुभम ने असिस्टैंट मैनेजर नाबार्ड के पद पर देश में किया टॉप

punjabkesari.in Sunday, Feb 28, 2021 - 07:54 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): जिला ऊना के गांव टकारला के युवक शुभम शर्मा ने नैशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डिवैल्पमैंट (नाबार्ड) के असिस्टैंट मैनेजर के पद पर पूरे देश में टॉप किया है। नाबार्ड और आरबीआई के ग्रेड-एक के लिए हुई संयुक्त परीक्षा के परिणाम के बाद शुभम शर्मा का चयन असिस्टैंट मैनेजर के रूप में हुआ है। सिविल सर्विसिज की तैयारी कर रहे शुभम ने यह परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम हाल ही में घोषित हुआ है। शुभम शर्मा के पिता प्रवीण शर्मा तथा माता अनीता रानी दोनों पेशे से अध्यापक हैं।

गांव टकारला के शुभम ने जमा 2 तक डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना से शिक्षा ग्रहण की। इसके उपरांत उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कालेज चंडीगढ़ से इलैक्ट्रॉनिक्स में बीटैक की डिग्री हासिल की। एक वर्ष तक नोयडा की कंसलटिंग फर्म में जॉब करने के बाद सिविल सॢवसिज में जाने का फैसला किया। सिविल सर्विसिज की प्री परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा भी दी है जिसका परिणाम आना अभी बाकी है।

अपने घर पर ही शुभम शर्मा सिविल सर्विसिज की परीक्षा पास करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच नाबार्ड के असिस्टैंट मैनेजर के पद के लिए परीक्षा में वह कामयाब हुए हैं। पूरे देश में इस पद के लिए 69 पद थे जिनमें से केवल 26 पद ही सामान्य वर्ग के लिए थे। इन 26 में से शुभम शर्मा ने टॉप कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लोग काफी प्रसन्न हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News