Himachal: TGT (मेडिकल) पोस्ट कोड- 25003 का रिजल्ट घोषित, 169 पदों के लिए शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थी, जानें कब है डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन
punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 02:42 PM (IST)
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने टीजीटी (मेडिकल) पोस्ट कोड- 25003 के लिए आयोजित कम्प्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 169 रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। अभ्यर्थी अपना परिणाम और शॉर्टलिस्ट किए गए रोल नंबर आयोग की आधिकारिक वैबसाइट http://www.hprca.hp.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

11 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इन पदों के लिए कुल 12,866 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन्हें अस्थायी रूप से स्वीकार किया गया था। 15 दिसंबर 2025 से 17 दिसम्बर 2025 तक आयोजित हुई इस परीक्षा में 11,065 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1,801 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग ने मैरिट और स्वीकृत अनुपात (1:3/1:4) के आधार पर सफल अभ्यर्थियों की सूची तैयार की है।

श्रेणीवार पदों का विवरण
- सामान्य (अनारक्षित): 60
- सामान्य (EWS): 21
- सामान्य (WFF): 02
- ओबीसी (अनारक्षित): 28
- ओबीसी (बीपीएल): 06
- ओबीसी (WFF): 01
- एससी (अनारक्षित): 34
- एससी (बीपीएल): 06
- एससी (WFF): 02
- एसटी (अनारक्षित): 06
- एसटी (बीपीएल): 03

2 मार्च से डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 2 मार्च को सुबह 10 बजे से हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के कार्यालय में किया जाएगा। आयोग ने निर्देश दिया है कि चयनित उम्मीदवार अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक और पात्रता दस्तावेज, दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी के 2 सैट, एक मूल आईडी प्रूफ (आधार/पैन/वोटर आईडी आदि) और डाऊनलोड किए गए आवेदन पत्र की प्रति साथ लाएं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे आगे की चयन प्रक्रिया के लिए विचार नहीं किया जाएगा और भविष्य में कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

