Kangra: देश के टॉप-10 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में हिमाचल CU की धाक, IIRF रैंकिंग में पाया 8वां स्थान

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 11:27 PM (IST)

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित आईआईआरएफ (इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) में विश्वविद्यालय ने देश के समस्त केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 8वां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि संस्थान की बढ़ती शैक्षणिक साख का प्रमाण है। इस सफलता के बीच विश्वविद्यालय अब एनआईआरएफ (नैशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) रैंकिंग के लिए भी आवेदन कर रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 27 फरवरी निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय अब अपना ध्यान एनआईआरएफ रैंकिंग पर केंद्रित कर रहा है, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। 27 फरवरी तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

100 से अधिक छात्रों ने जेआरएफ-नैट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया संस्थान का मान 
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार डॉ. नरेंद्र कुमार सांख्यान ने बताया कि  कुलपति प्रोफैसर सत प्रकाश बंसल के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी प्रयासों के चलते हमारा विश्वविद्यालय निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। गौरव की बात है कि आईआईआरएफ रैंकिंग में हमने देशभर में 8वां स्थान हासिल किया है, जो हमारी शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। अब हम एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए आवेदन कर रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 27 फरवरी है और हमें विश्वास है कि यहां भी हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हमारे विद्यार्थी हैं, इस बार विश्वविद्यालय के 100 से अधिक छात्रों ने जेआरएफ-नैट परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का मान बढ़ाया है। हम भविष्य में भी शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में ऐसे ही उत्कृष्ट मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News