शूटरों ने बुजुर्ग महिला को मारने वाले तेंदुए को मार गिराया

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2017 - 04:50 PM (IST)

रिकांगपिओ : रिब्बा पंचायत की बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतारने वाले आदमखोर तेंदुए को बुलाए गए शूटरों ने मार दिया। सोलन से बुलाए गए शूटरों ने सटीक फायरिंग की। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही थी। जैसे ही शूटरों को आदमखोर तेंदुआ सामने दिखा वैसे ही उसे मार गिराया गया। लोगों को जैसे ही यह खबर मिली कि शूटरों ने आदमखोर तेंदुए को मार गिराया। लोगों को राहत महसूस हुई। आपको बता दें कि लोगों ने तेंदुए के खौफ के कारण शाम के वक्त बाहर निकलना बंद कर दिया था।

धड़ से कर दिया था सिर अलग
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही इस आदमखोर तेंदुए ने एक बुजुर्ग महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था। तेंदुए ने महिला की गर्दन पर कई बार नोंचा था। इसके बाद डीएफओ किन्नौर ने लोगों के आग्रह पर आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए सोलन से शूटरों की टीम बुलाई है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों को 25 हजार की राशि बतौर राहत दी है।

घुमारवीं में भी बुलाने पड़े थे शूटर
आपको बता दें कि हिमाचल के घुमारवीं उपमंडल के पट्टा में कुछ महीने पहले एक आदमखोर तेंदुए को मार गिराया था। आदमखोर तेंदुए ने शाम के वक्त जा रहे बावरची को नोंच डाला था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शूटर आदमखोर तेंदुए को काफी दिनों से ढूंढ रहे थे और अंत में उन्होंने पट्टा के पास तेंदुए को मार गिराया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News