शूलिनी मेले की अंतिम संध्या में पार्श्व गायक नीरज श्रीधर ने जमाया रंग, फिल्मी गानों पर झूमे दर्शक

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2023 - 12:33 AM (IST)

सोलन (ब्यूरो): राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले की तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या के साथ ही मेला संपन्न हो गया। तीसरी संध्या में मुख्य कलाकार पार्श्व गायक नीरज श्रीधर रहे। उन्होंने फिल्मों के गाने गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतिम संध्या की शुरूआत 4 बजे से हो गई। इस दौरान पहाड़ी कलाकारों, स्कूलों के डांस ग्रुप व उभरते कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।
PunjabKesari

इस दौरान दिल्ली के सैंड आर्टिस्ट ग्रुप ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए शीशे पर विभिन्न कलाकृतियां उकेरीं। मां शूलिनी मेले की थीम पर बनाई गई कलाकृति ने सभी को मोहित कर दिया। दर्शकों ने इस प्रस्तुति की खूब सराहना की। इसके बाद गायक रजत कुमार ने गानों व कहानियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकार मन्नत नूर ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया।
PunjabKesari

नीरज श्रीधर ने रात को 10 बजे के बाद मंच संभाला। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपने द्वारा गाए गानों को गाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। अंतिम संध्या में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्यातिथि रहे। राज्यपाल को मेला समिति की ओर से स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल व जिला प्रशासन ने सम्मानित किया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News