Weather Update: हिमाचल में मैदानों के साथ तपने लगे पहाड़, 13 व 14 को बारिश का यैलो अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Jun 08, 2025 - 10:16 PM (IST)

शिमला (संतोष): हिमाचल में भी अब तापमान में उछाल आने लगा है। मैदानों के साथ पहाड़ों में गर्मी बढ़ गई है। ऊना में एक बार फिर तापमान 41 डिग्री पार कर गया है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा, जबकि राजधानी शिमला में भी अधिकतम तापमान में उछाल आया है। यहां पर दो-तीन दिन पूर्व ठंड का खूब अहसास हो गया था, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। हालांकि सुबह आसमान पर बादलों का डेरा रहा। नेरी में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री, बिलासपुर में 39.1, कांगड़ा में 38.6 डिग्री रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी चार दिनों तक मौसम साफ व शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में और अधिक उछाल आने की संभावनाएं हैं, लेकिन 13 जून से मौसम करवट बदलेगा और 13 व 14 जून को अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने व गर्ज के साथ बारिश होने की संभावनाओं के चलते यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि आगामी चार दिनों के दौरान राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सैल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद मौसम के करवट लेने से तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है, अपितु कुकुमसेरी में 39 व ताबो में 37 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं अवश्य चली हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News