Weather Update: राज्य में मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा, 3 अप्रैल को बारिश के आसार
punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 10:13 PM (IST)

शिमला (संतोष): लगातार खिल रही धूप के बावजूद भी अधिकतम तापमान में कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है। ऊना में शनिवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है और यहां रविवार को 33 डिग्री अधिकतम तापमान रहा है। हालांकि शिमला में 1.7 डिग्री की बढ़ौतरी के साथ अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रहा है। सोलन, सुंदरनगर, भुंतर, मंडी व धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार चला हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार वैसे तो एक सप्ताह तक समूचे राज्य में मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा लेकिन 3 अप्रैल को चम्बा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिलों में 1 से 2 स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी होने के आसार हैं। राज्य में कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 5 डिग्री सैल्सियस की वृद्धि होने की संभावनाएं हैं, जबकि अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान केलांग में 2 डिग्री, कुकुमसेरी में 2.1 डिग्री व कल्पा में 3.6 डिग्री रहा। शिमला में 12.4, जबकि ऊना मेें 6.8, पालमपुर में 9 व सोलन में 7.2 डिग्री रहा है। ऊना से गर्म शिमला की रातें चली हुई हैं।