Shimla: सोमवार को विवाह के बंधन में बंधेंगे हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
punjabkesari.in Sunday, Sep 21, 2025 - 11:12 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 सितम्बर को पहले नवरात्र पर पंजाब की डा. अमरीन कौर के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे। चंडीगढ़ में सुबह करीब 10 बजे सिख रीति रिवाज से शादी की रस्में पूरी होंगी। शादी को लेकर शिमला में निजी आवास हॉलीलॉज को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रविवार को विक्रमादित्य सिंह अपनी माता प्रतिभा सिंह, बहन-बहनोई व कुछ दोस्तों व रिश्तेदारों समेत चंडीगढ़ रवाना हो गए।
विवाह समारोह चंडीगढ़ स्थित अमरीन के निवास हाऊस नंबर-38, सैक्टर-2 में होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे लंच रखा गया है। शाम को विक्रमादित्य सिंह दुल्हन लेकर चंडीगढ़ से शिमला लौटेंगे और शाम को हॉलीलॉज में वधू प्रवेश होगा। अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टैंट प्रोफैसर हैं। इससे पहले उनकी शादी सुदर्शना से 8 मार्च 2019 को हुई थी।