2 जून तक विश्वविद्यालय न आएं, कर्मचारियों-अधिकारियों की चुनावी ड्यूटी लगने से कामकाज हुआ प्रभावित

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2024 - 07:32 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बड़ी संख्या में कर्मचारियों व अधिकारियों की चुनावी ड्यूटी लगने से कामकाज काफी प्रभावित हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय में कई कार्य बाधित हो रहे हैं। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आम जनता के लिए सर्कुलर जारी किया है कि विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों और अन्य राज्यों से विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोग 2 जून तक विश्वविद्यालय न आएं। केवल आपात स्थिति में ही विश्वविद्यालय आएं, जबकि 3 जून से विश्वविद्यालय का कामकाज पुन: सामान्य हो जाएगा।

पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित
विश्वविद्यालय ने शनिवार को पीएच.डी. कॉमर्स के अलावा बायोटैक्राेलॉजी की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम घोषित कर वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News