यूक्रेन में हिमाचल के अभी भी फंसे हैं 317 विद्यार्थी

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 10:24 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): यूक्रेन में हिमाचल प्रदेश के अभी भी 317 विद्यार्थी फंसे हैं। अब हिमाचल के 102 विद्यार्थी भारत पहुंच गए हैं। सूचना के अनुसार अब तक 49 विद्यार्थी अपने-अपने घरों में सुरक्षित पहुंच गए हैं। रविवार देर शाम तक 39 विद्यार्थी हिमाचल पहुंच गए थे और सोमवार शाम तक 10 विद्यार्थी और हिमाचल पहुंचे। जानकारी के अनुसार रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए भारत सरकार द्वारा अपने नागरिकों को यूक्रेन से वापस लाने के लिए शुरू किए गए ऑप्रेशन गंगा के तहत मंगलवार को एक और फ्लाइट नई दिल्ली में लैंड करेगी। सूत्रों के अनुसार इस फ्लाइट से देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों के साथ-साथ हिमाचल के 6 विद्यार्थी भी स्वदेश लौटेंगे। इन 6 विद्यार्थियों में से 5 लड़के और 1 लड़की शामिल है। यह 6 विद्यार्थी मंडी, कांगड़ा और शिमला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यूक्रेन के अलग-अलग स्थानों पर फंसे विद्यार्थियों से समन्वय स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार ने हैल्पलाइन भी स्थापित की है। अब तक 218 लोगों ने हैल्पलाइन में पंजीकरण करवाया है। बताते हैं कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों के दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सरकारी खर्चे पर ही इन बच्चों को घर तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए बसें दिल्ली भेजी गई हैं।

यूक्रेन में फंसे हिमाचल के विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री ने की बातचीत
यूक्रेन में फंसे हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फंसे विद्यार्थियों को यूक्रेन में भारतीय दूतावास के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि छात्र दूतावास के अधिकारियों और अपने-अपने संस्थानों के प्रबंधन से परामर्श के उपरांत ही स्थान छोड़ेंं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर ङ्क्षचतित है और उनकी सकुशल वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों और उनके माता-पिता से व भारत लौटे विद्यार्थियों केसाथ भी वर्चुअल माध्यम से बातचीत की और सुरक्षित वापस लौटे विद्यार्थियों का भी स्वागत किया।

भारत सरकार सेे लगातार संपर्क में प्रदेश सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार सेे लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्थिति से पूरी तरह अवगत है और सुरक्षित वापसी प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय के लिए यूक्रेन के विभिन्न पड़ोसी देशों में 4 केंद्रिय मंत्रियों को तैनात किया है।

यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाएं माता-पिता
मुख्यमंत्री ने यूक्रेन में फंसे विद्याॢथयों के माता-पिता से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारियों और मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी स्थिति की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भारत आने वाले सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क घर लाने के लिए व्यवस्था की है।

ऑप्रेशन गंगा के तहत बच्चों की घर वापसी का काम तेज, विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर चिंतित
ऑप्रेशन गंगा के तहत भारत के बच्चों को घर वापसी के कार्य में तेजी आई है। भारत लौट रहे विद्यार्थी सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि उनके साथियों को भी शीघ्र वापस भारत लाने का काम किया जाए।रूस व यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के कारण वापस लौटे विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News