Shimla: सुक्खू सरकार के प्रयास लाए रंग, सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी
punjabkesari.in Wednesday, Nov 05, 2025 - 09:34 PM (IST)
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा सुधार की दिशा में उठाए कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में प्रदेश के अंतर्गत कुल 2,253 सड़क दुर्घटनाओं के मामले दर्ज किए गए। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को शिमला से जारी बयान में बताया कि वर्ष 2024 में यह संख्या घटकर 2,147 रह गई और वर्ष 2025 में अब तक केवल 1,457 दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी प्रदेश सरकार की सक्रिय नीतियों, बेहतर निगरानी तंत्र और सड़क सुरक्षा पर व्यापक जन जागरूकता अभियानों की सफलता को प्रदर्शित कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी करने के लिए हरसंभव उपाय करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार का लक्ष्य न केवल दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है।

