Shimla: इस बड़े कार्य के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू को सम्मानित करेंगे पंजाब के कर्मचारी

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 09:54 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में ओपीएस को लागू करने के लिए पंजाब के सरकारी कर्मचारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सम्मानित करेंगे। इसके लिए कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल शिमला आएगा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की है। उनका कहना है कि कर्मचारियों का आग्रह है कि वह उनको सम्मानित करना चाहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News