Shimla: मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज

punjabkesari.in Tuesday, Jan 27, 2026 - 10:27 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे से प्रदेश की सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। माना जा रहा है इस मसले पर मुख्यमंत्री हाईकमान के साथ चर्चा कर सकते हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री की कुछ पार्टी नेताओं से मिलने की भी सूचना है। देखा जाए तो प्रदेश सरकार 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी है, बावजूद इसके मंत्रिमंडल में एक मंत्री पद अब भी रिक्त चल रहा है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला कब लिया जाएगा। देखा जाए तो मुख्यमंत्री सुक्खू स्वयं यह संकेत दे चुके हैं कि समय और परिस्थितियों के अनुसार मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News