सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर भड़की किसान कांग्रेस
punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 06:48 PM (IST)

शिमला (राक्टा): अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर प्रदेश किसान कांग्रेस भड़क गई है। इसी कड़ी में किसान कांग्रेस ने पंजाब सरकार को चेताया है कि यदि जल्द ही सुखपाल सिंह खैरा को रिहा नहीं किया जाता है तो सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके साथ ही सोमवार को किसान कांग्रेस ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के साथ ही संगठन से जुड़े अन्य मसलों पर विचार -विमर्श कर आगामी रणनीति तैयार की गई। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा ने कहा कि यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष खैरा को रिहा नहीं किया गया तो हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी और पंजाब सरकार का विरोध किया जाएगा।
मुख्य प्रवक्ता कंवर रविंद्र सिंह ने कहा कि ये गिरफ्तारी पंजाब की आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक प्रतिशोध के तहत की है। सुखपाल सिंह खैरा पूरे देश के किसानों के नेता हैं और उन्होंने किसानों के हक के लिए हमेशा आवाज उठाकर लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस अपने नेता के साथ खड़ी है। इस बैठक में प्रदेश महासचिव बी.एस. चौहान व दीक्षित जोगटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.आर. चंदेल, उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, रामकृष्ण राणा व रमेश गुलेरिया, प्रदेश मीडिया इंचार्ज रॉबट रॉय, सचिव सुनील ठाकुर, अनूप शर्मा, अनिल शर्मा व संदीप शामिल रहे।
निष्क्रिय पदाधिकारी होंगे संगठन से बाहर
किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का जल्द ही पुनर्गठन किया जाएगा। इसके तहत निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदभार मुक्त किया जाएगा। साथ ही सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां संगठन में की जाएंगी। इसी कड़ी में किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आगामी 7 नवम्बर को आयोजित की जाएगी।
गांधी-शास्त्री को अर्पित किए श्रद्धासुमन
इस अवसर पर किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

शुक्रवार को कर लिया ये काम तो मां लक्ष्मी हमेशा रहेंगी आप पर मेहरबान

लक्ष्मी मां की पूजा में तुलसी रखने से नाराज हो जाती हैं धन की देवी, ये है वजह

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

अमेरिकी विदेश नीति के महानायक हेनरी का 100 साल की उम्र में निधन, चीन से संबंध सुधारने में निभाई थी अहम भूमिका