हिमाचल के निर्माताओं का सम्मान सर्वोपरि, वीरभद्र सिंह के नाम का न हो दुरुपयोग : विक्रमादित्य सिंह

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 11:02 PM (IST)

शिमला (संतोष): लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में आयोजित पत्रकारवार्ता में स्पष्ट किया कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की विरासत और नाम का इस्तेमाल कर नई पार्टी बनाने के प्रयासों का विरोध किया जाएगा, जिस संबंध में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ईसीआई को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि डॉ. वाईएस परमार, ठाकुर राम लाल और वीरभद्र सिंह जैसे पूर्व निर्माताओं का सम्मान सर्वोपरि है। अपने ब्राजील दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वहां के पार्किंग और कचरा प्रबंधन मॉडल को हिमाचल में लागू करने के लिए एमओयू तैयार किया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के नाम अधिक से अधिक गिफ्ट डीड करें दूरदराज क्षेत्रों के लोग
उन्होंने प्रदेश के विकास, बुनियादी ढांचे, राजनीतिक मुद्दों और हालिया विदेश दौरे को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा कीं। उन्होंने दूरदराज क्षेत्रों की जनता से लोक निर्माण विभाग के नाम अधिक से अधिक गिफ्ट डीड करने की अपील की। इसके अलावा, वार्षिक रखरखाव कार्यक्रम के तहत 800 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। तारकोल की सप्लाई में आ रही दिक्कतों को हल करने के लिए वह जल्द केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात करेंगे।

कंगना के बयान पर किया पलटवार, चुनाव आयोग पर साधा निशाना
सांसद कंगना रनौत के हिमाचल केंद्र पर बोझ है वाले बयान पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल एक स्वाभिमानी राज्य है और उसने कई बड़े राज्यों से बेहतर प्रदर्शन किया है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों मतदाताओं के नाम कटना चिंताजनक है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News