Weather Updates: 10 से 14 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 07:00 PM (IST)

शिमला (राजेश): प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रहे शुष्क मौसम का दौर मंगलवार को खत्म हुआ और कुछ स्थानों पर बारिश हुई। राजधानी शिमला में सुबह आसमान साफ था, लेकिन दोपहर के समय यहां मौसम ने करवट ली और बादल बरसे। शहर में झमाझम हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश का अनुमान लगाया है। वहीं अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 10 से 14 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे रातें ठंडी होंगी। हालांकि दिन का तापमान सामान्य बना रहेगा। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में ठंड पड़नी शुरू हो गई है और पारा 8 डिग्री सैल्सियस से नीचे पहुंच गया है। लाहौल-स्पीति जिला का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां मंगलवार को न्यूनतम पारा 5.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह ताबो में 6.3 डिग्री, केलंग में 7 डिग्री और कल्पा में 7.6 डिग्री सैल्सियस रहा।

अन्य शहरों में यह रहा तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री, सुंदरनगर में 15.7 डिग्री, भुंतर में 14 डिग्री, धर्मशाला में 16.4 डिग्री, ऊना में 16 डिग्री, नाहन में 18.6 डिग्री, पालमपुर में 13 डिग्री, सोलन में 16.2 डिग्री, मनाली में 10.6 डिग्री, कांगड़ा में 16 डिग्री, मंडी में 17.9 डिग्री, बिलासपुर में 18.8 डिग्री, चम्बा में 16.2 डिग्री, डल्हौजी में 15.3 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 16.2 डिग्री और भरमौर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News