Weather Update: 20 अक्तूबर तक प्रदेश में साफ रहेगा मौसम

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 09:54 PM (IST)

शिमला (संतोष): सोमवार को राजधानी शिमला में आसमान पर बादलों ने डेरा डाला और शाम को धुंध ने इसे अपनी आगोश में ले लिया। अधिक धूप न खिलने के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रहा जिसमें 2 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

केलांग में 3.6, कल्पा में 5.4, मनाली में 7.9, समदो में 6.1 डिग्री न्यूनतम तापमान चल रहा है। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से प्रदेश में वर्षा नहीं हो रही है और मौसम विभाग की मानें तो 20 अक्तूबर तक राज्य के सभी इलाकों में मौसम के साफ व शुष्क रहने की संभावना है। राज्य से मानसून की विदाई के बाद अक्तूबर माह में सूखे जैसे हालात हो गए हैं और अक्तूबर माह में अब तक 95 फीसदी कम वर्षा रिकार्ड की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News