Shimla: प्रदेश सरकार ने HRTC को जारी की 55 करोड़ की ग्रांट
punjabkesari.in Monday, Aug 04, 2025 - 10:35 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी को 55 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की है। निगम ने ग्रांट मंजूर होने के बाद कर्मचारियों का वेतन तैयार कर उसे अपने सॉफ्टवेयर पर अपडेट कर दिया है। कोषागार से जैसे ही पैसा आएगा तो निगम आगे कर्मचारियों के बैंक खाते में उनकी सैलरी डाल दी जाएगी। 1-2 दिनों के भीतर वेतन जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी पैंशन के लिए इंतजार करना होगा। निगम प्रबंधन ने पैंशनरों की मासिक पैंशन के लिए अतिरिक्त ग्रांट जारी करने की मांग की है। 15 तारीख तक निगम प्रबंधन मासिक पैंशन भी जारी कर देगा। निगम प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने बताया कि सरकार से 55 करोड़ रुपए की ग्रांट मंजूर हो गई है। 1-2 दिनों के भीतर वेतन जारी कर दिया जाएगा।