स्क्रब टायफस से प्रदेश में दूसरी मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 07:55 PM (IST)

शिमला (संतोष): राज्य में स्क्रब टायफस से एक और मौत हो गई है। अर्की की एक महिला ने आई.जी.एम.सी. में दम तोड़ दिया है और प्रदेश में मृतकों की संख्या अब 2 हो गई है। महिला की मृत्यु की पुष्टि आई.जी.एम.सी. के एम.एस. डा. राहुल राव ने की। 35 वर्षीय महिला 19 अगस्त को स्क्रब टायफस पॉजिटिव पाई गई थी, उसे आई.जी.एम.सी. में उपचाराधीन करवाया था, लेकिन रविवार रात्रि को उसने दम तोड़ दिया है। आई.जी.एम.सी. में सोमवार को स्क्रब टायफस के 15 मामले पॉजिटिव आए हैं, जिससे आंकड़ा 102 पहुंच गया है। 528 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं। डाक्टरों के अनुसार स्क्रब टायफस को लोग बिल्कुल भी हल्के में न लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News