प्रदेश में 14 से मौसम के मिजाज बिगडऩे की आशंका

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 09:43 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश में काफी समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में धूप तो सुबह-शाम ठंड बढऩे लगी है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 14 नवम्बर से मौसम के मिजाज बिगडऩे की आशंका बनी हुई है। इस दौरान प्रदेश के मध्यम व मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहा। प्रदेश भर में अच्छी धूप खिली रही, लेकिन शाम के समय शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं सुंदरनगर 25.7, भुंतर 26.0, कल्पा 18.2, धर्मशाला 20.2, ऊना 29.2, नाहन 24.7, केलांग 12.0, पालमपुर 23.4, सोलन 26.5, मनाली 18.6, कांगड़ा 26.1, मंडी 25.0, बिलासपुर 27.0, हमीरपुर 26.8, चम्बा 23.9 व डल्हौजी का तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News