एन.पी.एस. में 2608 तो ओ.पी.एस. में अब मिली 23,700 रुपए पैंशन

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2023 - 05:08 PM (IST)

शिमला (राक्टा): जिला शिमला के वर्ष 2003 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी पुरानी पैंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया है। इसके तहत सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी, जिन्हें पहले एन.पी.एस. के तहत 2608रु पए की पैंशन मिल रही थी, उन्हें अब ओल्ड पैंशन के दायरे में आने से 23,700 रु पए की पैंशन प्राप्त हुई है। एन.पी.एस. के राज्य महासचिव भरत शर्मा ने सोमवार को शिमला में यह जानकारी दी।

 उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरानी पैंशन बहाल करके कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित किया है। जिला शिमला के वर्ष 2003 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी पुरानी पैंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया है। भरत शर्मा ने कहा कि एन.पी.एस. कर्मचारियों के एक लंबे संघर्ष के बाद सरकार ने पुरानी पैंशन को बहाल किया था। इससे पहले बीते 25 अगस्त को प्रदेश के मंडी और कांगड़ा के 2 कर्मचारी ङ्क्षचत राम तथा सरदारी लाल को ओल्ड पैंशन जारी हुई थी। इसी कड़ी में अब इंदिरा गांधी मैडीकल कालेज से वरिष्ठ सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुए दिनेश सूद को भी पुरानी पैंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी सप्ताह तक 15 से 20 अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पैंशन जारी हो जाएगी।

केंद्र वापस करे 10 हजार करोड़ रुपए
राष्ट्रीय सचिव नैशनल मूवमैंट फॉर ओल्ड पैंशन भरत शर्मा ने कहा कि जिन कर्मचारियों की पैंशन बहाल हुई है, उनका और राज्य सरकार का 10 हजार करोड़ रु पए केंद्र सरकार के अधीन एन.एस.डी.एस. के पास है, जिसे जल्द वापस लौटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सांसदों के माध्यम से इस राशि को लौटाने के लिए एक ज्ञापन भी प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा।

1 अक्तूबर को दिल्ली में महारैली
भरत शर्मा ने कहा कि नैशनल मूवमैंट फॉर ओल्ड पैंशन के बैनर तले 1 अक्तूबर को दिल्ली में पूरे देश में पुरानी पैंशन बहाल किए जाने के लिए एक महारैली होने जा रही है। यदि जल्द ही प्रदेश के सेवानिवृत्त और राज्य सरकार के 10 हजार करोड़ रु पए केंद्र सरकार नहीं लौटाती तो उस महारैली में हिमाचल से भी 10 हजार कर्मचारी भाग लेंगे। इस महौरली में विभिन्न-विभिन्न प्रदेशों और केंद्र सरकार के अधीन आने वाले कर्मचारी भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News