13 साल की नाबालिगा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 05:32 PM (IST)

शिमला (जस्टा): राजधानी के पगोग में एक नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। यह नाबालिग लड़की 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। इसने ऐसा कदम क्यों उठाया है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लड़की घर के आंगन में अपने भाई व चचेरे भाइयों के साथ खेल रही थी। शाम के समय वह अचानक अपने कमरे में गई। देर शाम परिजनों ने जब कमरा खोला तो बेटी को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए।

उसके बाद घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बहरहाल सदर थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ आत्महत्या के कारणों का पता चल सकता है।


एस.पी.  शिमला मोनिका भुटुंगरू का कहना है कि यह मामला पुलिस के ध्यान में आया है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News