Shimla: 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगाने का मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 09:10 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): जिला किन्नौर स्थित भावानगर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​दर्ज प्राथमिक सूचना रिपोर्ट के अनुसार, घटना 5 और 6 अक्तूबर की मध्यरात्रि रात करीब 1 से 1.30 बजे के बीच की भावानगर कालोनी (निचार) की है। लड़की के पिता ने पुलिस थाना भावानगर में दी लिखित शिकायत में बताया कि वह अपने गांव गए हुए थे।

6 अक्तूबर की सुबह उनकी बेटी ने फोन कर सूचना दी कि उसकी 16 वर्ष की नाबालिग बहन को तहसील सांगला के रेशवाल गांव का रहने वाला शत्रुघ्न पुत्र स्वर्गीय नरेश बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। ​लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 137(2) मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी तफ्तीश हैड कांस्टेबल जतिंद्र सिंह को सौंपी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News