Shimla: मर्ज और डीनोटिफाई स्कूलों के लिए डीडीओ व्यवस्था में बदलाव, पुराने रद्द

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 09:23 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में स्कूलों के मर्जिंग और डाऊनग्रेडेशन से जुड़े प्रशासनिक ढांचे में बदलाव किया गया है। 12 नवम्बर 2025 को जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में, अब उन सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और उच्च विद्यालयों के लिए ड्राइंग एंड डिसबर्सिंग ऑफिसर (डीडीओ) की पूर्व व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है, जिन्हें क्रमशः हाई स्कूल और मिडल स्कूल स्तर तक डाऊनग्रेड किया गया था। जारी आदेश के अनुसार अब इन सभी डाऊनग्रेड किए गए विद्यालयों के लिए संबंधित काम्पलैक्स स्कूल के प्रिंसीपल ही डीडीओ की जिम्मेदारी निभाएंगे। वे इन स्कूलों से जुड़े विभिन्न मदों के संचालन के लिए अधिकृत होंगे। यह आदेश निदेशक उच्च शिक्षा हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी किए गए हैं और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News