Shimla: तय समय तक ज्वाइन न करने वाले शिक्षकों की नियुक्ति होगी रद्द

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 07:59 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): स्कूलों में गणित और अंग्रेजी विषय के नवचयनित शिक्षकों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है अब ज्वाइनिंग की समय सीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने 13 जुलाई तक स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उनकी नियुक्ति स्वत: निरस्त हो जाएगी। जिला उपनिदेशकों को 14 जुलाई तक ऐसे अभ्यर्थियों की सूची भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंने अभी तक स्कूलों में ज्वाइन नहीं किया है। विभाग की मानें तो कई बार उक्त शिक्षकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे, बावजूद इसके कई शिक्षकों ने अभी तक स्कूलों में ज्वाइन नहीं किया है। गौर हो कि सरकार ने सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की संख्या तय कर दी है और अब इन स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News