Shimla: पत्रकारों को 10-10 लाख रुपए की मुफ्त एक्सीडैंटल पॉलिसी लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह 9 को शिमला में

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 09:26 PM (IST)

शिमला (राजेश): पत्रकारों के कल्याण और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मीडिया वैल-बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) उत्तर भारत की हिमाचल प्रदेश इकाई 9 जून को शिमला में प्रदेश के पत्रकारों के लिए 10-10 लाख रुपए की मुफ्त एक्सीडैंटल इंश्योरैंस पॉलिसी लॉन्च करने जा रही है। यह कार्यक्रम होटल हॉलिडे होम (हाईकोर्ट के समीप), शिमला में आयोजित होगा। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सरकार के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान करेंगे, जबकि शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान और शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश प्रभारी संजय भूटानी की पहल पर यह विशेष योजना शुरू की जा रही है, जिसके तहत पत्रकारों को निःशुल्क 10 लाख रुपए की एक्सीडैंटल पॉलिसी उपलब्ध करवाई जाएगी। आयोजन के संयोजक एमडब्ल्यूबी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विशाल सूद होंगे। संगठन के महासचिव डा. सुरेंद्र मेहता ने बताया कि एमडब्ल्यूबी पिछले 5 वर्षों से पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News