IAS आशुतोष गर्ग को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस मंत्री का बनाया निजी सचिव

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 04:20 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी आशुतोष गर्ग को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनको केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के निजी सचिव (उप सचिव के बराबर) के रुप में तैनाती दी गई है। केंद्रीय कार्मिक विभाग की तरफ से इस आशय संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। उनकी यह नियुक्ति कार्यभार संभालने के बाद 5 वर्ष की अवधि के लिए होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार को उन्हें तुरंत रिलीव करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी केंद्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बनने पर जगत प्रकाश नड्डा ने आईएएस अधिकारी रितेश चौहान की सेवाएं अपने कार्यालय में ली थी। आशुतोष गर्ग के पास इस समय विशेष सचिव वित्त एवं कार्मिक का दायित्व था। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में है। इसमें मनीष गर्ग, रोहन चंद ठाकुर और मानसी सहाय ठाकुर सहित कई अन्य अधिकारियों के नाम चर्चा में है। इसके अलावा प्रदेश में आगामी समय में जल्द प्रशासनिक स्तर पर फेेरबदल की संभावना बनी हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News