Shimla: 6 एचएएस अधिकारियों की ट्रांसफर, 8 को दी गई तैनाती

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 10:16 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): राज्य सरकार ने 6 एचएएस अधिकारियों को तब्दील किया है, जबकि वर्ष 2025 बैच के 8 एचएएस प्रोबेशनर अधिकारियों को तैनाती दी गई है। तब्दील किए गए 6 एचएएस अधिकारियों में एसी कम बीडीओ हिमानी को एससी कम तहसीलदार प्रागपुर, एससी कम बीडीओ चौंतड़ा अनुभव तनवर को एससी कम तहसीलदार निहरी, एससी कम बीडीओ गोपालपुर कार्तिकेय डोगरा को एसी कम तहसीलदार श्री नयना देवी जी, एसी कम बीडीओ कुपवी कर्णवीर सिंह को एसी कम तहसीलदार जुब्बल, एसी कम बीडीओ संगड़ाह नेहा नेगी को एसी कम तहसीलदार निचार एवं एसी कम बीडीओ पांगी योगेश कुमार को एसी कम तहसीलदार रामपुर के पद पर तैनाती दी है।

इसी तरह वर्ष 2025 बैच के 8 एचएएस प्रोबेशनर को तैनाती दी गई है। इसमें उमेश को एसी कम बीडीओ राजगढ़, मोहित सिंह को एसी कम बीडीओ ठियोग, जितेंद्र चंदेल को एसी कम बीडीओ निचार, राहुल धीमान को एसी कम बीडीओ ऊना, तनमय कश्यप को एसी कम बीडीओ सुजानपुर, अंकुश कुमार को एसी कम बीडीओ रामपुर, रजत चौधरी को एसी कम बीडीओ हमीरपुर तथा प्रियंका को एसी कम बीडीओ बड़सर के पद पर तैनाती दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News