Shimla: सरकार ने अब तक खरीदी 5988.70 मिट्रीक टन धान की फसल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 22, 2025 - 09:49 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल सरकार प्रदेश के किसानों से धान की फसल खरीद कर किसानों को सशक्त बना रही है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने पोर्टल खोल दिया है। वहीं अब किसानों से धान खरीद केंद्रों में 22 अक्तूबर तक 5988.70 मिट्रीक टन धान की फसल की खरीद की गई है। वहीं विभाग के पोर्टल पर धान की फसल बेचने को किसान बुकिंग करवा रहे हैं। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में 3 अक्तूबर से 15 दिसम्बर तक धान की खरीद की जाएगी। धान की फसल का 2425 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य तय किया गया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए 11 मंडियां बनाई गई हैं।

खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम का कहना है कि विभाग द्वारा इस बार 31,100 एमटी धान की फसल खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है। विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण के लिए पोर्टल तैयार किया गया है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध है। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोक मित्र केंद्र पर जाकर या फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News