Shimla: संजौली बाजार में अवैध रूप से बैठे 5 तहबाजारियों का सामान किया जब्त
punjabkesari.in Tuesday, Oct 29, 2024 - 10:18 AM (IST)
 
            
            शिमला, (अम्बादत): संजौली में नगर निगम द्वारा अवैध तहबाजारियों पर कार्रवाई की गई। निगम की टीम द्वारा संजौली बाजार में अवैध रूप से बैठे 5 तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया है। यह बिना अनुमति सामान बेचते हुए पाए गए। इनके पास किसी प्रकार का लाइसैंस तक नहीं था। इस दौरान बाजार में आवाजाही कर रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसको देखते हुए नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई की गई है।
इससे पहले भी लोगों को तहबाजारियों के सामान बेचने से आवाजाही में परेशानी हो रही थी। यहां बिना अनुमति ही तहबाजारी सामान बेच रहे थे। इनके पास किसी प्रकार का लाइसैंस तक नहीं था। जिसके बाद नगर निगम द्वारा संजौली बाजार को नॉन-वैडिंग जोन घोषित किया गया है।
ऐसे में संजौली बाजार में किसी भी तहबाजारी को सामान बेचने की अनुमति नहीं दी गई है। इस फैसले के बाद तहबाजारियों को संजौली बाजार से हटा दिया गया था। नगर निगम के अनुसार संजौली में वैध तहबाजारियों को आई.जी.एम.सी. जाने वाली सड़क पर बैठने के लिए स्थान दिया जाएगा। बावजूद इसके कुछ तहबाजारी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और बाजार में सामान बेच रहे हैं। इसके चलते नगर निगम की टीम ने 5 अवैध तहबाजारियों का सामान जब्त किया है।
पार्षद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
नगर निगम शिमला के बैनमोर वार्ड पार्षद शिनम कटारिया ने फ्लावरडेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फ्लावरडेल में लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर लोगों ने पार्षद को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया, जिसमे एम्बुलैंस रोड, पार्किंग की समस्या, इसके अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं।
पार्षद ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी समस्याओं का निपटारा कर दिया जाएगा। इस बैठक में शिव शक्ति रैजीडैंट्स वैल्फेयर एसोसिएशन हाऊसिंग बोर्ड कालोनी फ्लावरडेल के प्रधान मदन कालटा, दलेर उपाध्यक्ष, महासचिव अजय कुमार, सचिव वीरेंद्र ठाकुर, मुख्य सलाहकार राजू राम राही, सदस्य विक्रांत और बी. एस. नेगी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


 
                     
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                            