Shimla: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर झरोखा कोच का ट्रायल सफल

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 09:23 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सोमवार को झरोखा कोच का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। इस दौरान ट्रायल में कोच को दो बोगियों के साथ कालका से शिमला तक चलाया गया। शिमला पहुंचने के बाद सोमवार सुबह लगभग 10 बजे कोच को वापस कालका के लिए रवाना किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम ने इसका निरीक्षण किया। ट्रायल के दौरान रेलवे की तकनीकी टीम ने ट्रैक की ढलान, तीखे मोड़ों और सुरंगों के बीच कोच के संचालन की जांच की।

साथ ही ब्रेकिंग सिस्टम, संतुलन, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का भी परीक्षण किया। बताया जा रहा है कि झरोखा कोच में तीखे मोड़ पर कलपुर्जों की आवाजें ज्यादा आती थीं, जिसे अब ठीक कर दिया गया है। झरोखा कोच को कालका से शिमला के लिए सैलानियों की मांग पर स्पैशल बुकिंग पर चलाया जाता है। यह खास तौर पर पर्यटन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस कोच में बड़े कांच के पैनल और चौड़ी खिड़कियां लगाई गई हैं। इससे यात्री पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News