Shimla: शिक्षा विभाग में 13 टीजीटी शिक्षकों के तबादला आदेश जारी
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 11:06 PM (IST)
शिमला (ब्यूरो): शिक्षा विभाग में 13 टीजीटी शिक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आपसी सहमति के आधार पर शिक्षकों के ये तबादले किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन तबादलों को लागू करते समय आरटीई 2009 के तहत निर्धारित शिक्षक-छात्र अनुपात और अन्य मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। तबादले पर लगी रोक में छूट देते हुए इन आदेशों को लागू किया जाएगा।

