आज सेवानिवृत्त होंगे कुंडू, नए डी.जी.पी. पर भी लगेगी मोहर

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2024 - 09:37 PM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू मंगलवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में उनकी सेवानिवृत्ति के साथ ही देर शाम तक प्रदेश पुलिस के नए मुखिया को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो सकती है। सूचना के अनुसार डी.जी.पी. पद को लेकर वर्ष 1989 बैच के एस.आर. ओझा, 1990 बैच के श्याम भगत नेगी और 1991 बैच के डा. अतुल वर्मा के नाम शामिल पैनल में शामिल किए गए हैं। ऐसे में इन 3 अधिकारियों में से किसी एक को प्रदेश पुलिस मुखिया पद की कमान सौंपा जाना तय माना जा रहा है। वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी एस.आर ओझा बीते वर्ष ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं और वर्तमान में डी.जी. जेल के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इसी तरह एस.बी. नेगी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है। सूत्रों के अनुसार वे भी अब डैपुटेशन से वापस लौटने की तैयारियों में है। इसके साथ ही आई.पी.एस. अधिकारी डा. अतुल वर्मा भी बीते वर्ष केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे थे, जिसके बाद सरकार ने उन्हें डी.जी. सी.आई.डी. का अहम दायित्व सौंपा। लोकसभा चुनाव के चलते लगी आचार संहिता को देखते हुए नए डी.जी.पी. की नियुक्ति केंद्रीय चुनाव आयोग से अनुमति के बाद ही होगी।

भराड़ी में विदाई समारोह
डी.जी.पी. संजय कुंडू के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को भराड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। वहीं सोमवार को पुलिस मुख्यालय में भी खासी चहल पहल देखने को मिली और कई अधिकारियों ने डी.जी.पी. से भी मुलाकात की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News