Shimla: 4 डैंटल डाक्टरों की हुई ट्रांसफर, आदेश जारी
punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 09:50 PM (IST)
शिमला (संतोष): राज्य सरकार ने चार डैंटल डाक्टरों के तबादले किए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनमें डा. रीना सिरोही को जोनल अस्पताल धर्मशाला से सिविल अस्पताल शाहपुर, डा. नरेनदीप आशुतोष को सिविल अस्पताल शाहपुर से पीएचसी दरीणी, डा. अंकुर वर्मा को पीएचसी दरीणी से सीएचसी कुटलैहड़ को तबदील किया है, जबकि एक अन्य आदेश के तहत डा. वंदना तेजटा को जोनल अस्पताल धर्मशाला से सीएचसी कुटलैहड़ के लिए ट्रांसफर किया गया है। सभी तबदील डाक्टरों को अपने नए कार्यस्थल पर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

